उत्तर प्रदेश के झांसी में शिक्षिका ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। झांसी के रक्सा थाना इलाके के सुजवाहा गांव में रहने वाले भागीरथ प्रजापति की बेटी मनीषा प्रजापति (21) राजापुर रोड स्थित मॉर्निंग स्टार स्कूल में शिक्षिका थी।
शुक्रवार की रात घर के सभी सदस्य रोजाना की तरह खाना खाकर सो गए। शनिवार की सुबह जागे तो मनीषा घर के एक कमरे में दुपट्टे सहारे फंदे पर झूलते हुए मिली। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि मृतका के परिवार में माता-पिता के अलावा बहन अंजली (18), दो भाई अनिकेत (14) व सुमित (10) हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन मनीषा के आत्मघाती कदम उठाने का कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।