शिक्षक ने छात्र को पीटा, एफआईआर
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक स्कूल में शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज की है।
थाना प्रेमनगर के गढ़ियागांव निवासी रवि कुमार का पुत्र विनीत चौधरी सेंट उमर स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। दो दिन पहले वह कक्षा में पढ़ाई कर रहा था, तभी किसी बात को लेकर शिक्षक ने पिटाई कर दी। जिससे उसके नाक व मुंह से खून आ गया। घर पहुंचकर उसने पिता को जानकारी दी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक मनोज श्रीवास्तव पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस प्रकरण मेें शुक्रवार को स्कूल के शिक्षक भी अन्य लोगों को साथ लेकर एसएसपी के पास पहुंचे। यहां उन्होंने अपना पक्ष रखा।