फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्कूल के बच्चों को बताए आग से बचने के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बड़ागांव (वि)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्निशमन शाखा, पारीछा थर्मल पावर प्लांट की ओर से रविवार को इंडियन पब्लिक स्कूल पारीछा में विद्यार्थियों के लिए अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन बचाव संबंधी जागरुकता कार्यक्रम अयोजित किया गया। अग्निशमन दल ने विद्यार्थियों को आग लगने के प्रमुख कारणों, आग बुझाने की तकनीकों, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति मेें घबराने के बजाय सूझबूझ और तत्परता से कार्य करना चाहिए। आगामी दशहरा और दिवाली के मद्देनजर विद्यार्थियों को पटाखों एवं आतिशबाजी से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रबंधक रोहित कनकने, प्रधानाचार्य अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल चेतन प्रकाश, कांस्टेबल सरजू प्रसाद और धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें