फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: समीर के मुक्कों के आगे नहीं टिक सके तमिलनाडु के बॉक्सर विश्वजीत

Wed, 14 Jun 2023 12:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- गंगटोक में आयोजित की जा रही है राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। गंगटोक में आयोजित यूथ राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में झांसी के मुक्केबाज समीर-उल-हक ने तमिलनाडु के मुक्केबाज विश्वजीत को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बॉक्सिंग रिंग में मुकाबले के लिए उतरे झांसी के मुक्केबाज काफी जोश में नजर आए। मुकाबला शुरू होते ही उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मुक्केबाज पर आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए मुक्केबाजी शुरू की। मुकाबले में तमिलनाडु के मुक्केबाज बचाव करते ही नजर आए। एकतरफा मुकाबले में समीर ने 5-0 से जीत दर्ज की। मुकाबले में जीत दर्ज करने पर जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव अब्दुल हमीद और बॉक्सिंग प्रशिक्षक सुनील कुमार ने समीर को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें