फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ग्लब्स-मास्क पहनकर ही सैंपल लें हेपेटाइटिस-बी व सी का सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में सात जिलों के डॉक्टरों को दी जा रही ट्रेनिंग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रदेश के हर जिले में हेपेटाइटिस बी तथा सी की जांच शुरू करने जा रही है। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज में सात जिले के डॉक्टर व लैब टैक्निशियन को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। माइक्रोबायलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. नमिता श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण में बताया कि रोगी का सैंपल लेते समय मास्क व ग्लब्स पहनना बेहद जरूरी है, इसमें लापरवाही घातक हो सकती है। यही नहीं सैंपल की पर्याप्त पैकिंग होनी चाहिए अन्यथा सैंपल खराब हो सकता है।
विज्ञापन

शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जिले में माइक्रोबॉयलॉजी लैब शुरू करने जा रही है ताकि हेपेटाइटिस बी और सी के रोगियों की जांच प्रभावी ढंग से हो सके। हमीरपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, कानपुर देहात, चित्रकूट व कन्नौज के डॉक्टर व लैब टैक्नीशियन को प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षण देने वालों में डॉ. प्रवीन, डॉ. राजीव तथा डॉ. प्रियंका रहे। वहीं, प्रशिक्षण लेने के लिए कन्नौज से डॉ. सरिता सिन्हा, कानपुर देहात से डॉ. रितु श्रीवास्तव, गोपाल कटारिया कन्नौज, महेंद्र कुमार पांडेय चित्रकूट आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें