फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक मार्च से चलेगी ताज एक्सप्रेस... 80 फीसदी सीटें फुल

Wed, 28 Feb 2024 03:14 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। एक मार्च से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है। इससे पहले ही ट्रेन में चेयर कार श्रेणी की 80 प्रतिशत सीट भर गई हैं। इसके अलावा सामान्य श्रेणी की सीट भी तेजी से आरक्षित हो रहीं हैं।
विज्ञापन

ताज एक्सप्रेस एक दिसंबर से झांसी-ग्वालियर के बीच निरस्त चल रही है। ऐसे में बुंदेलखंड के मध्यम वर्गीय लोगों को सस्ती और सुलभ यात्रा का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब तीन माह बाद ताज का संचालन एक मार्च से शुरू होने जा रहा है। ट्रेन के झांसी आने से पहले ही इसमें तेजी से सीटें आरक्षित होती जा रही हैं। एक मार्च के लिए ट्रेन की चेयरकार श्रेणी में 80 प्रतिशत सीटें बुक हो चुकी हैं और 60 ही सीटें शेष रह गई हैं। दूसरी ओर राहत यह है कि जनरल श्रेणी में अभी 200 से अधिक सीट खाली हैं। लेकिन, इनमें भी तेजी से गिरावट आ रही है। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ताज बुंदेलखंड के लिहाज से यात्रियों के लिए सुविधाजनक ट्रेन है। ऐसे में सीट बुक होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें