फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पेड़ से लटकता मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टहरौली। थाना क्षेत्र के खिल्लावारी के खेत में पेड़ से लटकता किसान का शव मिलने से खलबली मच गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

टहरौली के ग्राम खिल्लावारी निवासी मुरलीधर पाल (42) पुत्र खचोरे पाल का मुख्य व्यवसाय खेती था। मंगलवार को वह घर पर ही था। दोपहर बाद मुरलीधर पाल का कुछ पता नहीं चला। वहीं देर रात परिजनों ने मुरलीधर पाल का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका देखा। घटना से खलबली मच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी टहरौली अरविंद कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। इसके कारणों की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें