झांसी। जिला अस्पताल में क्वारंटीन किए गए तब्लीगी जमाती स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। कोई भी स्टाफ उनके वार्ड में पहुंचता है तो जबरदस्ती खांसना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अब स्टाफ वार्ड में जाने से बचने लगे हैं। इसकी शिकायत भी सीएमएस से की गई है। जिले के दतिया गेट, उनाव गेट और चिरगांव की मस्जिदों में ठहरे तब्लीगी जमात के 23 लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। एक तरफ तो जमाती अस्पताल प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को नहीं मान रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ स्टाफ से दुर्व्यवहार कर रहे हैं। स्टाफ ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमसी वर्मा से की है। स्टाफ का आरोप है कि जब वह वार्ड में जाते हैं तो जमाती जबरदस्ती खांसने लगते हैं। चूंकि, खांसी, जुकाम और बुखार कोरोना के लक्षण हैं, ऐसे में स्टाफ में कोरोना को लेकर डर बैठ जाता है। अब स्टाफ उनके वार्ड में जाने से बचने लगा है। सीएमएस का कहना है कि स्टाफ की इस शिकायत के बाद पुलिस भी आई थी। पुलिस ने जमातियों को अच्छी तरह से रहने के लिए कहा है। दूध लिया पर दलिया नहीं खाया अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि जमाती दूध तो पी रहे हैं लेकिन दलिया खाने से मना कर दिया। पूछने पर जमातियों ने स्टाफ को बताया कि वह मछली, चावल खाते हैं, इसलिए दलिया नहीं खाएंगे।