फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तैराक जिया यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते दो पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 18 से 23 अगस्त तक आयोजित 52वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में झांसी की जलपरी के नाम से मशहूर बैकस्ट्राेक तैराक जिया यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। जिया ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक में 30.59 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा, 200 मीटर बैकस्ट्रोक में 2 मिनट 35 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। जिया की उपलब्धि पर जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, तैराक संघ सचिव उमेश यादव ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें