फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: फटा सिलेंडर, राख हुआ मिठाई की दुकान का सारा सामान, मालिक झुलसा

Tue, 15 Nov 2022 07:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क,झांसी

सार

बड़ागांव गेट में साहू समाज के मंदिर के पास रज्जू की मिठाई की दुकान है। सोमवार की सुबह तकरीबन 10 बजे वह दुकान पर बैठे हुए थे। इस दरम्यान वहां कुछ ग्राहक भी मौजूद थे। इसी बीच सिलिंडर लीक करने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, सिलिंडर में आग लग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में सोमवार की सुबह कोतवाली थाना इलाके में स्थित एक मिठाई की दुकान में आग लग गई जिससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

बड़ागांव गेट में साहू समाज के मंदिर के पास रज्जू की मिठाई की दुकान है। सोमवार की सुबह तकरीबन 10 बजे वह दुकान पर बैठे हुए थे। इस दरम्यान वहां कुछ ग्राहक भी मौजूद थे। इसी बीच सिलिंडर लीक करने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, सिलिंडर में आग लग गई।

थोड़ी ही देर में तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। घटना में दुकान संचालक रज्जू मामूली रूप से झुलस गया। जबकि, दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें