फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पांच दिनों से नहीं आई सप्लाई, मजबूरी में पी रहे खारा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बानपुर/ललितपुर। पांच दिन से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। पानी के लिए हाहाकार मचा है। लोग परेशान होकर खारा पानी पीने को मजबूर हैं। विभागीय कर्मचारी पहले लो वोल्टेज की समस्या बताते रहे, अब मोटर न चलने का बहाना कर इतिश्री कर ली।
विज्ञापन

बानपुर कस्बा में पेयजल व्यवस्था बेपटरी है। जिम्मेदार भी अनदेखा कर रहे हैं। पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी दूर से हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। दोपहर में पानी जुटाना मुश्किल हो जाता है। लोग हैंडपंप का खारा पानी पी रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय कर्मचारी फोन नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने पेयजल संकट दूर कर नियमित आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें