फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पछुआ हवाओं से बढ़ाई सूरज की तपिश, पारा 47 डिग्री के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के बाद प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा झांसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मैदानी इलाकों से आने वाली पछुआ हवाओं ने रविवार को सूरज की तपिश और बढ़ा दी। अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच गया। आगरा के बाद झांसी प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को आंधी के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। मगर अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

झांसी में इस समय पश्चिम दिशा से हवाएं आ रही हैं। राजस्थान की तरफ से आने वाली इन गर्म हवाओं की वजह से झांसी में प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। लगातार तापमान में वृद्धि होती जा रही है। इस सीजन में रविवार सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों की तरफ से आने वाली हवाओं की रफ्तार जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है। वैसे-वैसे झांसी में गर्मी का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि 22 मई तक 14 से 21 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। सोमवार को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि, गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें