फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भी किसान को नहीं मिल सका सिंचाई सब्सिडी का फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सिंचाई उपकरणों पर अनुदान का फायदा एक भी किसान को इस वित्तीय वर्ष में नहीं मिल सका जबकि बजट के दौरान सरकार ने प्राथमिकता के साथ मुहैया कराने को कहा था। ड्रिप एवं स्प्रिंकलर के जरिए सिंचाई में न सिर्फ कम पानी की जरूरत होती है बल्कि इसमें काफी सहूलियत भी होती है। ऐसे में सरकार इसे बढ़ावा देना चाहती है। चालू वित्तीय वर्ष आरंभ होने पर सरकार ने जनपदवार लक्ष्य तय कर दिए। इसके लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) से भी ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई यंत्र स्थापित किए जाने में मदद की जानी थी। लघु एवं सीमांत किसानों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार 55 फीसदी जबकि अन्य किसानों के लिए 45 फीसदी अनुदान का प्रावधान किया गया। इसके अलावा सभी श्रेणी के किसानों को 35 फीसदी अतिरिक्त टॉपअप का भी फायदा मिलना था। इस तरह लघु एवं सीमांत किसानों को कुल 90 फीसदी एवं अन्य किसानों को 80 फीसदी सब्सिडी पर यह यंत्र दिए जाने थे। चालू वित्तीय वर्ष में तीन सौ सेट का लक्ष्य शासन स्तर पर तय हुआ लेकिन, सब्सिडी की रकम में ही कटौती हो गई। बजट जारी न होने से पूरी योजना बीच राह में अटक गई। एक भी किसान को इसका फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें