फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से दरोगा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। झांसी-कानपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे एक हादसा हुआ। गिट्टी से भरे ट्रक ने बाइक सवार दरोगा राजेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। दरोगा राजेंद्र सिंह इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वह पीआरवी 112 में तैनात हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ सुनील कुमार शर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल दरोगा के उपचार की जानकारी ली। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल दरोगा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक की तलाश और आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें