फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विद्यार्थियों ने अयोध्या-लखनऊ का किया शैक्षिक भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसराय। पीएसडी अरजरिया स्कूल के विद्यार्थियों ने तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यालय समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण अरजरिया ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर और हनुमान जी के दर्शन किए। उन्होंने अयोध्या की धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता को भी समझा। इसके बाद वे लखनऊ चिड़ियाघर पहुंचे, जहां विभिन्न वन्यजीवों और पक्षियों को देखा। बच्चों ने गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के लखनऊ स्थित आवास का भी भ्रमण किया। यह भ्रमण विद्यालय की नौ वर्षों से चली आ रही शैक्षिक परंपरा का हिस्सा है। भ्रमण के दौरान अध्यापक आशाराम, कुलदीप, मनोज, मुस्कान, साक्षी, कामिनी, मोहिनी, सेजल, खुशबू, रितु और मोहिनी ठाकुर बच्चों के साथ रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें