फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिना आधार सत्यापन परिषदीय स्कूलाें में पढ़ रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बेसिक शिक्षा परिषद के संचालित स्कूलों में चार हजार से अधिक विद्यार्थी बिना आधार सत्यापन के ही अध्ययनरत हैं। सरकारी आंकड़ों की माने तो अभी भी चार हजार बच्चों के आधार सत्यापन का काम नहीं हो सका है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आधार नामांकन और आधार सत्यापन का कार्य सात माह बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। जिले के 1452 स्कूलों में पढ़ रहे लगभग 1.68 लाख बच्चों का पंजीकरण किया गया है। विभाग की ओर से कराए जा रहे तमाम प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं। सूत्रों की माने तो डुप्लीकेसी के कई मामले आ रहे हैं, जिस कारण से उनका आधार संदिग्ध की श्रेणी में आ रहा है। अभी भी लगभग चार हजार बच्चों का आधार सत्यापन कराने के लिए बच्चों को ढूंढा जा रहा है।
आधार सत्यापन न होने के कारण प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों का सत्यापन ही नहीं हो पा रहा है, जिस कारण से परिषद की योजनाओं का लाभ भी विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

बीएसए नीलम यादव ने बताया कि आधार नामांकन और सत्यापन के लिए सभी बीआरसी पर दो-दो मशीन लगा रखी हैं। लेकिन डुप्लीकेसी और विद्यार्थियों के न होना कार्य पूरा होने में बाधा डाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें