फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कोचिंग से लौट रही छात्रा का मोबाइल और स्मार्ट वाच लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से बाइक सवार दो युवक मोबाइल और स्मार्ट वाच लूटकर ले गए। घटना 17 अक्तूबर की शाम की बताई जा रही है। पीड़िता की मां नीता राजपूत का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। उसकी मां ने एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में कहा कि उनकी बेटी दृष्टि राजपूत 17 अक्तूबर को गोंदू कंपाउंड से कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान सामने से आए दो बाइक सवार युवकों ने उसका मोबाइल और स्मार्ट वाच लूट ली। दोनों युवकों ने चेहरे पर कोई कपड़ा भी नहीं बांधा था। उन्होंने तुरंत पुलिस से घटना के बारे में बताया लेकिन, पुलिस ने कोई सीसीटीवी कैमरे भी नहीं देखे। एसएसपी के निर्देश के बाद सीपरी बाजार पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें