फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: परीक्षा देने जा रहे छात्र की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडिकल कॉलेज में छह दिन बाद तोड़ा दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। भगवंतपुरा में 18 जुलाई को हुए हादसे में घायल बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। वह परीक्षा देने के लिए घर से बुंदेलखंड विवि जा रहा था। तभी हादसे के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में एक महिला कर्मचारी की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

बरुआसागर निवासी आशीष कोरी (21) पुत्र धनीराम बुंदेलखंड विवि में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। 18 जुलाई को बरुआसागर से ऑटो में सवार होकर वह झांसी परीक्षा देने आ रहा था। रास्ते में भगवंतपुरा के पास तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी थी। हादसे में महिला कर्मचारी रीना (40) की मौत हो गई थी जबकि आशीष समेत सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आशीष के दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर बनने का था सपना
आशीष की मौत के बाद परिवार में कोहराम है। पिता धनीराम के मुताबिक आशीष पढ़ लिखकर अफसर बनना चाहता था, लेकिन उसकी मौत ने परिवार के भी सारे सपने बिखेर दिए। पिता गांव में खेती किसानी करते हैं। दो भाइयों में आशीष बड़ा था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां लक्ष्मी बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें