झांसी। मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय, चिरगांव से एमएड की पढ़ाई करने वाले छात्र दातादीन ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी डिग्री न मिलने का आरोप लगाया है। छात्र का कहना है कि उसने 2021 में एमएड की पढ़ाई पूरी की थी। सात जुलाई 2022 को डिग्री के लिए आवेदन किया था। मगर अब तक नहीं मिली। छात्र को परेशान किया जा रहा है। कई बार वह बीयू आकर संपर्क भी कर चुका है। अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, सपा छात्रसभा के पूर्व प्रदेश महासचिव स्वदेश यादव का कहना है कि दूरदराज से आने वाले छात्रों को डिग्री आदि के लिए विश्वविद्यालय के कई चक्कर लगवाए जाते हैं। जबकि, गोपनीय विभाग से चार्ट की जांच करके डिग्री जारी कर देनी चाहिए। इस प्रकरण की जांच हो। ब्यूरो