झांसी के लकारा गांव में भांग का नशा करने के बाद अखिलेश (22) पुत्र भंवर सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने पहले कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन गांव वालों ने बचा लिया। इसके बाद रात में परिजनों के सोने के बाद घर के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। अखिलेश स्नातक का छात्र था। अगले महीने उसकी शादी होनी थी।