फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं उतारने को लेकर भोजला मंडी में विवाद

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। भोजला मंडी में ट्रक से गेहूं उतारने को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। एक ठेकेदार की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। क्रय केंद्रों से आने वाले गेहूं को भोजला मंडी में उतारा जा रहा है। एक ठेकेदार ने आरोप लगाया कि 27 मई को उसके सात ट्रक पहुंचे थे, जिन्हें 28 मई को उतरना था। लेकिन, उसके ट्रक खाली होने से पहले ही एक अन्य ठेकेदार के छह ट्रक पहुंच गए और उसका माल उतरवा लिया गया। विरोध करने पर ठेकेदार ने मजदूरों के साथ गाली गलौज भी की। साथ ही ठेकेदार ने आरोप लगाया कि उसके चार ट्रकों को रिजेक्ट भी कर दिया गया, जबकि उनमें माल ठीक था। ठेकेदार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं, जांच में रिजेक्ट किए गए ट्रकों में कुछ माल खराब और बाकी सही पाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें