फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने की झांसी की बेटी की तारीफ

विज्ञापन
स्ट्रॉबेरी की खबर में------- अपने खेत में स्ट्रॉबेरी की फसल के साथ गुरलीन चावला
विज्ञापन
झांसी/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झांसी के गौरव को एक बार फिर देशभर में चार चांद लगा दिए। उन्होंने झांसी लॉ की छात्रा गुरलीन चावला द्वारा शुरू की गई स्ट्रॉबेरी की खेती की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास के लोग झांसी को रानी लक्ष्मीबाई से जोड़ेंगे। यहां पड़ने वाली अत्यधिक गर्मी की भी बात होगी। लेकिन, इसके अलग भी काम हो रहा है, जो उत्साहवर्धक है। उन्होंने गुरलीन की दृढ इच्छाशक्ति की तारीफ करते हुए कहा कि स्ट्रॉबेरी के उत्पादन ने यहां को लेकर सोच बदलने का काम किया है। बुंदेलखंड में स्ट्रॉबेरी की खेती को लेकर भी उत्साह बढ़ रहा है। उन्होंने गुरलीन चावला को बधाई देते हुए दूसरे किसानों को भी उनसे सीख लेने की नसीहत दी। साथ ही सलाह दी कि स्ट्रॉबेरी की खेती का सफल प्रयोग के बाद अब खाली जगह या छत पर इसे उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें