फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वाटर एटीएम की कहानी, कहीं खराब, कहीं निकल रहा गर्म पानी

Fri, 14 Apr 2023 11:45 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम द्वारा महानगर में वाटर एटीएम लगवाए गए हैं, लेकिन, अधिकांश एटीएम खराब पड़े हैं। वहीं, जहां-जहां एटीएम चालू हैं, वहां गर्म पानी आ रहा है, ऐसे में लोग मजबूरन पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। शहर के इलाइट चौराहे पर लगा वाटर एटीएम खराब मिला। वहां विराज नाम के एक व्यक्ति ने मशीन में सिक्का डाला, लेकिन पानी नहीं निकला। इसके साथ ही बीकेडी चौराहे, खंडेराव गेट व सिद्धेश्वर मंदिर के वाटर एटीएम की भी यही स्थिति थी, यहां पानी नहीं आ रहा था, लोगों ने अपने सिक्के डाल दिए वह भी चले गए और पानी भी नहीं निकला। वहीं, बस स्टैंड पर लगे वाटर एटीएम से फल विक्रेता राकेश ने जब बोतल भरने के लिए सिक्का डाला तो गर्म पानी निकला। इधर, जब टीम ने महारानी लक्ष्मीबाई बाई पार्क के पास एटीएम देखा तो पानी की मात्रा कम निकल रही थी।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर खरीदकर पी रहे लोग पानी
झांसी। कहने को तो दो कूलर मशीन बस स्टैंड पर जनता के लिए लगाए गए हैं, लेकिन इनमें पानी गर्म पानी आ रहा है। वहीं, इनकी सफाई भी नहीं हो रही। ऐसे में यात्रियों को पांच रुपये लोटा और बीस रुपये की पानी की बोतल खरीदकर पी रहे हैं। पानी विक्रेता श्याम का कहना है कि वह रोजाना 100 बोतल के करीब बेच लेते हैं। यहां लगभग दस से ज्यादा विक्रेता हैं, जो 100 से 120 बोतल रोजाना बेचते हैं।
विज्ञापन



बस स्टैंड पर बोतल बंद पानी खरीदेंगे तो 20 रुपये खर्च हो जाते हैं। - शंकर
वाटर एटीएम से ठंडा पानी नहीं आ रहा है, पांच रुपये एक लोटा पानी खरीदकर पीना पड़ा है। - अरविंद
गर्मियां आ गई हैं, कम से कम यात्रियों के लिए ठंडे पानी का इंतजाम कराया जाना चाहिए। -प्रकाश
बच्चे के लिए पानी भरकर लाए थे, गर्म हो गया था। इसलिए बोतल खरीदनी पड़ी है। - अरविंद कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें