लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 13 से अधिक लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन व कोरोना संक्रामक बीमारी के मानकों के प्रावधानों के उल्लंघन के तहत एफआईआर दर्ज की गईं है।
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित पाडरी गांव में मंगल कुशवाहा समेत तीन लोगों पर धारा 144 का उल्लंघन करते हुए कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी के मानकों के प्रावधानों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इसी प्रकार थाना प्रेमनगर पुलिस ने भी हंसारी स्थित लक्ष्मी नगर निवासी जितेंद्र रायकवार समेत आठ लोगों पर और थाना गुरसराय पुलिस ने रोशन सिंह प्रजापति पर भी धारा 144 व कोरोना बीमारी के उल्लंघन की एफआईआर दर्ज की है।