फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगा पांच लाख तक मुफ्त इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आयुष्मान योजना की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत कर्मचारी, पेंशनरों एवं उनके आश्रितों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इसके लिए कर्मचारियों के हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

योजना की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारियों, अधिकारियों का ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से स्टेट हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। कार्ड की सहायता से लाभार्थी की पहचान सुनिश्चित कर चिकित्सालय में भर्ती कर निशुल्क इलाज कराया जा सकेगा। कार्ड में कर्मचारियों के अलावा उनके परिवार का विवरण भी उपलब्ध होगा। स्टेट हेल्थ कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्यरत संस्था साचीज की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें