फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 लाख की स्टांप ड्यूटी की चोरी पकड़ी, संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राजस्व विभाग ने एक जमीन के बैनामे में 47 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी की चोरी पकड़ी है। यह जमीन चार लोगों ने मिलकर खरीदी थी। भोजला स्थित इस संपत्ति को कुर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम भोजला में बृज बिहारी सोनी, नितिन सिंघल, संकल्प अग्रवाल एवं विनोद यादव ने एक हेक्टेयर जमीन की खरीद की थी। बैनामे के वक्त जमीन की मूल कीमत को कम दर्शाते हुए 47 लाख के स्टांप कम लगाए गए थे। शिकायत पर तहसील प्रशासन ने जांच की तो मामला उजागर हुआ। इस पर विभाग द्वारा सभी खरीदारों का नोटिस जारी करते हुए 15 दिन की समय सीमा तय की गई थी। नोटिस की अनदेखी करने पर तहसील प्रशासन द्वारा भोजला स्थित खरीदी गई जमीन को कु र्क कर दिया गया है। जमीन की नीलामी कर स्टांप की रकम को वसूला जाएगा।
इस मामले में नायाब तहसीलदार देवेंद्र के मुताबिक संपत्ति की जांच कराई गई थी, जिसमें निर्धारित से कम स्टांप पाए गए। इस पर कार्रवाई की गई। संपत्ति के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई। जल्द ही नीलामी कर स्टांप ड्यूटी की रकम वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें