झांसी के नए बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी।
झांसी। शनिवार को शासन ने प्रदेश के पंद्रह पुलिस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार का भी स्थानांतरण किया गया। उन्हें पुलिस अधीक्षक ईओडब्लू वाराणसी के पद पर भेजा गया। जबकि, कानपुर नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी को झांसी का एसएसपी बनाया गया। वहीं, अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी को पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी के पद पर भेजा गया।