सकरार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने थाना सकरार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों जैसे कार्यालय, हवालात, मालखाना और महिला हेल्प डेस्क का अवलोकन किया। एसएसपी ने आगंतुक, अपराध व एनसीआर रजिस्टर जैसे अभिलेखों का रख-रखाव देखा और प्रविष्टियों को अद्यतन रखने के सख्त निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया गया। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। चिह्नित अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों व माफियाओं पर निगरानी तथा रात्रि गश्त प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। माल-मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण और सरकारी असलहों के नियमित रख-रखाव के निर्देश भी दिए गए। थाना परिसर और जवानों के रहने-खाने की व्यवस्था स्वच्छ रखने के निर्देश भी दिए। संवाद