फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सिटी और सदर सर्किल के थानेदारों की एसएसपी ने लगाई क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पुलिस लाइन में करीब पांच घंटे लंबी चली क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी राजेश एस ने सिटी एवं सदर सर्किल के थानेदारों की जमकर क्लास लगाई। दोनों सर्किल में निरोधात्मक कार्रवाई समेत वांछित एवं गैर जमानती वारंट पर अपराधियों की गिरफ्तारी, वाहन चोरी के मामले बढ़ने समेत अन्य शिकायतें सामने आई थीं। एसएसपी ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए थानेदारों को फटकार लगाई। रिजल्ट न दे पाने वाले थानेदारों की लाइन में रवानगी करने का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस कर्मियों के कर्तव्य पालन में लापरवाही मिलने पर भी कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को सभी से शिष्ट व्यवहार का पाठ भी पढ़ाया। हत्या, लूट समेत अन्य संगीन अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए इसमें तेजी लाने को कहा। त्योहारों को देखते हुए थानेदारों से नियमित इलाके में गश्त करने के साथ ही प्रत्येक गतिविधि पर बारीक निगाह रखने के निर्देश दिए। उन्होंने टॉप टेन समेत गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, शस्त्र अधिनियम, महिला संबंधी अपराधों में संजीदगी एवं तत्परता से कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान महिला कांस्टेबल सिल्की राठौर एवं सुमन को अच्छे कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
क्राइम मीटिंग में तलब हुए सीएमओ
क्राइम मीटिंग में सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय को भी बुलाया गया था। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो बड़ी चूक सामने आई थी। सदर बाजार में तीन साल की दुष्कर्म पीड़िता को उपचार के लिए जब अस्पताल ले जाया गया तब बुलाने के बाद भी महिला डॉक्टर ने आने से इन्कार कर दिया था। इसी तरह पोस्टमॉर्टम के बाद शवों की अदला-बदली हो गई। पोस्टमॉर्टम में भी लेटलतीफी हो रही थी। सीएमओ ने सुबह 11 बजे की शिफ्ट में भी पोस्टमॉर्टम कराने पर हामी भरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें