फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छात्र निधि के बजट से कराई जाएंगी खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक: 20 दिसंबर के बाद होंगे आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। राजकीय पॉलिटेक्निक में 20 दिसंबर के बाद खेल प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताएं छात्र निधि के बजट से कराई जाएंगी।
दरअसल, राजकीय पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की फीस का कुछ अंश छात्र निधि फंड में जमा किया जाता है। अबतक इस फंड को कॉलेज स्तर पर आवश्यकतानुसार खर्च किया जाता था। अब प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा ने छात्र निधि के बजट को मार्च से पहले कॉलेज में विकास कार्य कराने एवं छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में लगभग एक लाख रुपये की छात्र निधि से परिसर में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबिल-टेनिस, ऊंची, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके लिए खेल मैदान तैयार किया जा रहा है। प्रधानाचार्य एलएस यादव के अनुसार खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की मानसिक व शारीरिक क्षमता को विकसित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें