फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्कूलों में नगर निगम बनाएगा स्पेस लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सिद्घार्थनगर के अवसानपुर ग्राम पंचायत से आए स्कूली बच्चों ने बृहस्पतिवार को झांसी स्मार्ट सिटी के कई कार्यों को देखा। स्कूली बच्चों ने लक्ष्मीबाई पार्क में बन रहे स्पेस म्यूजियम के बारे में भी जानकारी ली। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने बताया कि स्कूलों में स्पेस लैब बनाने का भी प्रोजेक्ट तैयार कराया जा रहा है। सिद्घार्थ नगर से आए छात्रों को नीति आयोग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विजयी होने के बाद शैक्षिक टूर पर भेजा गया है। स्कूली बच्चों ने स्पेस म्यूजियम को लेकर कई सवाल भी किए। इस दौरान नगर निगम के अफसरों समेत विद्यालय से शेषमणि उपाध्याय, मुरली मनोहर समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें