फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सपा ने 14 घंटे में बदला टिकट, सतीश जतारिया पर लगाया दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। समाजवादी पार्टी ने बुधवार रात 10 बजे महापौर के टिकट की घोषणा करते हुए डा. रघुवीर चौधरी को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन, इसके 14 घंटे बाद बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे पार्टी ने अपना फैसला बदलते हुए टिकट में बदलाव कर कर दिया। अब पूर्व विधायक सतीश जतारिया सपा के टिकट पर महापौर का चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

टिकट वितरण की दौड़ में अन्य दलों से आगे निकलते हुए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को झांसी नगर निगम के महापौर का टिकट घोषित कर दिया था। पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डा. रघुवीर चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन, बुधवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से नया पत्र जारी किया गया, जिसमें डा. रघुवीर की जगह बबीना के पूर्व विधायक सतीश जतारिया को प्रत्याशी घोषित किया गया। हालांकि, इस बदलाव से पहले सपा के स्थानीय नेताओं को प्रदेश नेतृत्व की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। इसके अलावा नेता इस बदलाव की वजह भी नहीं बता पा रहे हैं। लेकिन, माना जा रहा है किसी जमाने में कोरी समाज में सपा की अच्छी पकड़ थी। लेकिन, पिछले विधानसभा चुनाव में यह वोट बैंक सपा के खेमे से खिसक गया था। इसे वापस हासिल करने के लिए सपा ने कोरी समाज के जतारिया पर दांव लगाया है।
बता दें कि जतारिया बबीना से बसपा के विधायक रह चुके हैं। इसके बाद वह कुछ समय तक भाजपा में भी रहे। विधानसभा के पिछले चुनाव से पहले उन्होंने सपा का दामन थामा था।
विज्ञापन


सपा को 15 वार्डों से नहीं मिले आवेदन
झांसी। नगर निगम के 60 वार्डों में से 45 से ही समाजवादी पार्टी को पार्षद के टिकट के आवेदन मिले हैं। महानगर के 15 वार्डों में से किसी ने सपा से टिकट नहीं मांगा है। महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खां ने बताया कि जिन पंद्रह वार्डों से आवेदन नहीं आए हैं, वहां से पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाया जाएगा। शनिवार तक सभी वार्डों के टिकट घोषित कर दिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें