फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननी का कत्ल: नशे में धुत होकर घर पहुंचा बेटा, विरोध करने पर मां को दी दर्दनाक मौत

Wed, 27 Jul 2022 04:41 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

आरोपी के भाई ने बताया कि रवि ने डेढ़ महीने पहले भी मां के साथ मारपीट की थी, तब से मां चलने-फिरने से लाचार थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में चिरगांव थाना इलाके के ग्राम सिमथरी में अवध रानी (70) की उनके बेटे रवि (35) ने लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। मृतका के दूसरे बेटे उत्तम ने बताया कि रवि शराब पीने का आदी था। मंगलवार शाम वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा। मां ने इसका विरोध किया तो गुस्से में उसने उनके सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने हत्यारोपी बेटे को ग्राम प्रधान की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। भाई ने बताया कि रवि की शादी 10 साल पहले हुई थी, लेकिन उसकी शराब की लत की वजह पत्नी छोड़कर चली गई थी। इसके अलावा बताया कि रवि ने डेढ़ महीने पहले भी मां के साथ मारपीट की थी, तब से मां चलने-फिरने से लाचार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें