नारायण बाग के पीछे स्थित पिछोर मोहल्ला निवासी अंकित (28) ने शनिवार रात पिता लक्ष्मी प्रसाद (58) एवं मां विमला देवी (52) की लाठी-डंडों एवं कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। सुबह उनका शव मिलने पर वहां सनसनी फैल गई। मौके पर सीओ सिटी राजेश राय, नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।
मौके से ही खून से सने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया गया। बेटे को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। सीओ राजेश राय का कहना है कि अंकित की मानसिक स्थिति ठीक नजर नहीं आ रही है। हत्या की वजह अभी मालूम नहीं चली है। इसकी पड़ताल की जा रही है। दोनों शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।