रानीपुर। ग्राम पंचायत देवरी सिंहपुरा की प्रधान रजनी धर्मेंद्र मथनिया ने रानीपुर चौकी में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि चार अगस्त को कुछ लोगों ने श्मशान घाट की सोलर लाइट निकाल ली और खंभा क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नहीं, कचरा घर पर लगी चारों तरफ की जाली काट ली, एंगल ले जाने की भी कोशिश की और मुख्य द्वार को तोड़ दिया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। बता दें कि इससे पहले असामाजिक तत्वों ने नजदीक में लगी हुई नगर पंचायत के वाटर कूलर की टोंटी एवं बाईपास पर बिजली के खंभे पर लगे सामान चोरी कर लिए थे। संवाद