फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिता ने दहेज के लिए बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 22 दिन पहले भी महिला ने जान देने के इरादे से जहर का सेवन कर लिया था, लेकिन तब उसे बचा लिया गया था। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी का दहेज की खातिर उत्पीड़न किया जा रहा था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
एरच थाना इलाके के ग्राम पठा निवासी महेंद्र कुमार गरौठा तहसील में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 11 जून 2022 को बेटी दीपशिखा (24) की शादी उरई के पटेल नगर निवासी दिल्ली में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर शिवम उर्फ लव वर्मा के साथ धूमधाम से की थी। लेकिन, शादी के बाद ही ससुराली दहेज की खातिर बेटी का उत्पीड़न करने लगे थे। वे अक्टूबर 2023 में मारपीट कर बेटी को मायके छोड़ गए थे। तब एरच थाने में पति समेत अन्य ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके कुछ दिन बाद ही पति ने राजीनामा कर लिया। महेंद्र कुमार ने बताया कि वह शिवाजी नगर में किराए के घर में रहते हैं। समझौते के बाद बेटी दीपशिखा और दामाद उन्हीं के साथ रहने लगे थे। बाद में दोनों सीपरी बाजार में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे थे। इसके बाद वे एक शादी में शामिल होने के लिए उरई गए थे। वहां पति दीपशिखा को उसकी मौसी के घर पर छोड़कर भाग आया था। 17 अप्रैल को बेटी झांसी आई तो मकान मालिक ने कमरे की चाबी नहीं दी। इससे दुखी होकर उसने सखी के हनुमान मंदिर के पास जहर खा लिया था। तब उसे पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इलाज के बाद बेटी ठीक हो गई और उसे घर पर ले गए थे।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि वह ड्यूटी पर गया था। घर में दीपशिखा, छोटा भाई अनुभवी और बहन महिमा थी। शाम के समय महिमा छत पर चली गई। जबकि अनुभवी कमरे में सो रहा था। इसी दरम्यान दीपशिखा ने पहले जहर खाया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब अनुभवी जगा तो बहन फंदे पर लटकी थी। पिता ने बताया कि दीपशिखा बीएससी तक पढ़ी थी। एक सुसाइड नोट भी कमरे से मिला है। बेटी ने ससुराल वालों से परेशान होकर जान दी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज का कहना है कि दीपशिखा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें