फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री शेड में हो रही भीड़, नहीं हो पा रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के अंदर ट्रेन आने के डेढ़ घंटे पहले ही प्रवेश मिलने से दूरदराज से आ रहे मुसाफिर परेशान हो रहे हैं। स्टेशन परिसर में न तो खाने- पीने का इंतजाम है और न बैठने का। यह जगह यात्रियों के लिए बेहद कम पड़ रही है। दिनभर यात्रियों को भीड़ के रूप में यहां बैठना पड़ता है, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। यहां तैनात आरपीएफ भी नियमों का पालन नहीं करा पा रही है। रेलवे स्टेशन के अंदर ट्रेन आने के पहले ही कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। यात्रियों को डेढ़ घंटे पहले बुलाया जाता है, जिसके बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग होती है। इसके बाद ही उनको अंदर प्रवेश दिया जाता है। वहीं, दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मुसाफिर घंटों पहले ही स्टेशन पर आ जाते हैं। ऐसे मेें उनको रेलवे परिसर में वक्त गुजारना परेशानी बना हुआ है। स्टेशन परिसर में न तो खाने- पीने का इंतजाम है और न बैठने का। दूसरा, यात्री शेड में अधिकांश गरीब तपके के यात्री समूह में बैठे रहते हैं, इससे दूसरे मुसाफिर वहां जाने से बचते हैं। गर्मी व धूप के कारण उनको परिसर में बार- बार जगह बदलकर बैठना पड़ता है। शुक्रवार को सूचना पर आरपीएफ निरीक्षक एके यादव ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाने का प्रयास किया, लेकिन उनके जाते ही स्थिति पूर्व की तरह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें