फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल में ही जुदा हो गए मालती-मलखान: कमरे में सो रहे थे दंपती, दोनों के पैर में सांप ने काटा; पत्नी की मौत

Sun, 30 Jul 2023 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

सांप के डसने से घबराकर पत्नी शोर मचाने लगी। परिजन दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। यहां पत्नी की हालत नाजुक थी। उपचार के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पति पत्नी को सांप ने काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलंग पर सो रहे पति-पत्नी को एक सांप ने डस लिया। दंपती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रविवार को पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत अब सामान्य है।

विज्ञापन

जालौन के बरसार गांव निवासी मलखान कुशवाहा (25) उरई के मवाई रोड पर परिवार के साथ रहता है। वह 25 जुलाई को पत्नी मालती (22) के साथ कमरे में सो रहा था। भोर में करीब चार बजे एक सांप पलंग पर चढ़ आया। सबसे पहले उसने मालती के पैर में डसा, इस पर मालती के चीखने से मलखान की नींद खुल गई।

सांप को देखकर मलखान ने लात मारकर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद सांप ने मलखान को भी डस लिया। सांप के डसने से घबराकर पत्नी शोर मचाने लगी। परिजन दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। यहां पत्नी की हालत नाजुक थी। उपचार के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं, मलखान की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
जीविकोपार्जन के लिए मलखान खेती करता था। पिछले साल फरवरी महीने में उसकी शादी हुई थी। पति-पत्नी गांव में ही रहते थे। मालती की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिजन रोते-बिखलते मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें