फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कोयले से भरे मालगाड़ी के दो वैगनों से उठा धुआं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मालगोदाम में खड़े कोयले से भरे मालगाड़ी के दो वैगनाें से बीती रात अचानक धुआं निकलने लगा। रेल कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने पानी की बौछार कर धुएं पर काबू पाया।
दो दिन पहले वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी स्टेशन के यार्ड में खड़ी एक मालगाड़ी के दो वैगनों से अचानक धुआं उठने लगा था। दमकल दस्ते ने उस पर काबू पाया था। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर दोनों वैगनों को मालगाड़ी से अलग कर मालगोदाम में खड़ा कर दिया गया था। शनिवार की देर रात एक बार फिर इन वैगनों से धुआं उठने लगा। इस पर मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने पानी की बौछार कर धुएं पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोयले के आपस में रगड़ने से अक्सर धुआं उठने लगता है। दमकल दस्ते ने पानी की बौछार कर धुएं पर तत्काल काबू पा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें