संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। होली पर झांसी से गुजरने वाली लगभग हर ट्रेन फुल रही। आलम यह रहा कि जनरल कोच तो पैक रहा तो वहीं स्लीपर कोच भी यात्रियों के भरे रहे।
जनरल टिकट लेने वाले भी स्लीपर कोच में चढ़ गए।होली पर्व मनाने के लिए चारों ओर से लोगों की आवाजाही बढ़ गई। खासकर दिल्ली से भोपाल और भोपाल से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के जनरल कोच में पैर रखने के लिए जगह नहीं थी। ऑनलाइन वेटिंग टिकट लेने वाले यात्रियों ने जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में सफर की। पहले लोग जनरल कोच की ओर बढ़े लेकिन वहां की बदतर हालत देख उन्हें मजबूरी में स्लीपर कोच में सवार होना पड़ा। हाल यह रहा कि स्लीपर कोच जनरल कोच बन गया। वहीं, गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेन का भी हाल बुरा रहा। दिल्ली से महोबा तक जाने वाली यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई। इस कारण दोपहर और शाम को जाने वाली पैसेंजर और लोकल में खासी भीड़ रही।