फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क दुर्घटना में घायल छठवीं के छात्र की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवार में पसरा मातम, परिजनों का बुरा हाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सड़क दुर्घटना में घायल छठवीं कक्षा के छात्र की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र कोचिंग से घर लौटते समय स्कूटी की टक्कर से हादसे का शिकार हो गया था। छात्र की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
गुरसराय कस्बे के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी संजीव कुमार अहिरवार का बेटा शौर्य प्रताप (13) कक्षा छह का छात्र था। सोमवार को वह साइकिल से कोचिंग से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में बिरारी के पास पहुंचने पर एक स्कूटी पर सवार होकर पति-पत्नी आ रहे थे। स्कूटी की टक्कर से शौर्य घायल हो गया था। आनन-फानन उसे इलाज के लिए गुरसराय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। मेडिकल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता संजीव कुमार खेतीबाड़ी करते हैं। वह इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन पूर्वी (4) है। बालक की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें