फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: घर के बाहर खेलते समय कार की चपेट में आया छह साल का बच्चा, उपचार के दौरान मौत

Thu, 14 Jul 2022 03:22 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

श्याम(6) घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। सड़क के उस पार एक ट्रॉली खड़ी थी। तेज गति में आ रही एक कार का संतुलन बिगड़ गया। ट्रॉली में टकराने से बचने के लिए ड्राइवर ने बच्चे की तरफ कार मोड़ दी। 
विज्ञापन
मृतक बच्चा श्याम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को रौंद दिया। बच्चे को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर भाग गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुरसराय के मोठ रोड निवासी सतीश का बेटा श्याम(6) घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। सड़क के उस पार एक ट्रॉली खड़ी थी। तेज गति में आ रही एक कार का संतुलन बिगड़ गया। ट्रॉली में टकराने से बचने के लिए ड्राइवर ने बच्चे की तरफ कार मोड़ दी। 

टक्कर से श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मां राजकुमारी चीखकर रोने लगी और बेसुध हो गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि श्याम कक्षा एक में पढ़ता था। उसके पिता सतीश गुमटी लगाकर नाई का काम करते हैं। दो भाइयों में श्याम छोटा था। उससे बड़ा भाई गुलशन (12) है। श्याम की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने कार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें