फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी-लखनऊ इंटरसिटी समेत छह ट्रेनें रहेंगी निरस्त, दस ट्रेनों का बदलेगा रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ-मानक नगर रेल खंड में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते झांसी रेल मंडल से चलने वालीं और यहां से होकर गुजरने वालीं आधा दर्जन ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसके अलावा प्रयागराज मंडल के प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे उच्चीकरण कार्य के चलते दस ट्रेनों का मार्ग भी बदला जा रहा है। मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विकास कार्यों के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

प्रयागराज स्टेशन के प्लेटफॉर्म के उच्चीकरण कार्य के चलते 12 जून से 26 जून तक गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस जौनपुर-वाराणसी-वीएचके प्रयागराज-छिवकी-मानिकपुर के रास्ते लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। छिवकी स्टेशन पर इस ट्रेन को दो मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जाएगा। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोररखपुर एक्सप्रेस 11 जून से 25 जुलाई तक मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी-वीएचके-वाराणसी-जौनपुर के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का छिवकी में दो मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा। 13 जून से 25 जुलाई तक पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वीएचके-वाराणसी के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी में दो मिनट अस्थाई ठहराव लेगी। गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 15 जून से 20 जुलाई तक वाराणसी-वीएचके-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी में अस्थायी रूप से दो मिनट रुकेगी। दादर-बलिया एक्सप्रेस 12 जून से 24 जुलाई तक जौनपुर-वाराणसी-वीएचके-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते बलिया पहुंचेगी। यह ट्रेन दो मिनट के लिए प्रयागराज छिवकी में अस्थाई ठहराव लेगी। बलिया-दादर एक्सप्रेस का संचालन 12 जून से 26 जुलाई तक जौनपुर-वाराणसी-वीएचके-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते दादर तक किया जाएगा। यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी में दो मिनट का अस्थायी ठहराव लेगी। दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन 11 जून से 25 जुलाई तक मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वीएचके-वाराणसी-जौनपुर के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी दो मिनट के लिए प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव लेगी। गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस 13 जून से 25 जुलाई तक जौनपुर-वाराणसी-वीएचके-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते दादर पहुंचेगी। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी में दो मिनट का अस्थाई ठहराव लेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकता एक्सप्रेस 14 जून से 19 जुलाई तक मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते कोलकता पहुंचेगी। यह ट्रेन अस्थाई रूप से प्रयागराज छिवकी में पांच मिनट का ठहराव लेगी। वहीं, अजमेर-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस 14 जून से 26 जुलाई तक आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए राजेंद्र नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन आगरा कैंट और प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर अस्थाई रूप से पांच मिनट का ठहराव लेगी।
विज्ञापन

-
यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
9 जून को हुबली-गोमतीनगर स्पेशल एक्सप्रेस (07305)
11 जून को गोमतीनगर-हुबली एक्सप्रेस (07306)
9 से 14 जून तक वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ-मेरठ इंटरसिटी (11109/22453)
9 से 14 जून तक मेरठ-लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी (11110/22454)
9 जून को बगगावि-गोमतीनगर एक्सप्रेस (07389)
11 जून को बगगावि-गोमतीनगर एक्सप्रेस (07389)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें