झांसी। झांसी-बांदा रेलखंड पर बरुआसागर–निवाड़ी–टेहरका स्टेशन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग एवं कट-कनेक्शन कार्य के चलते इस रूट पर चलने वाली छह ट्रेनें रद्द की गई हैं। दो ट्रेनों का रूट बदला गया और झांसी–बांदा मेमू के समय में परिवर्तन किया गया है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बरुआसागर, निवाड़ी और टेहरका स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग और कट-कनेक्शन कार्य किया जा रहा है। ट्रेन 11802 प्रयागराज-ग्वालियर और 11801 ग्वालियर-प्रयागराज 13 जून को निरस्त रहेगी। इसी प्रकार, ट्रेन 64613 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा मेमू और 64614 बांदा-झांसी मेमू 12 और 13 जून को नहीं चलेगी। इधर, ट्रेन झांसी-मानिकपुर मेमू 12 और 13 जून और मानिकपुर-झांसी मेमू 13 और 14 जून को निरस्त रहेगी।वहीं, 19666 उदयपुर खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग से न चलकर 12 जून को न्यू ललितपुर टाउन, टीकमगढ़ होते हुए खजुराहो जाएगी। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग से न चलकर 13 जून को खजुराहो, टीकमगढ़, न्यू ललितपुर टाउन होते हुए झांसी जाएगी। झांसी–बांदा मेमू 10 और 11 जून को दोपहर 12:30 बजे के स्थान पर दोपहर 1:15 बजे चलेगी।उधर झांसी-बांदा मेमू 10 और 11 जून को दोपहर 12:30 बजे के स्थान पर 1:15 बजे चलेगी। खजुराहो–उदयपुर को 10 से 12 मई तक हरपालपुर-टेहरका के बीच 45 मिनट विलंब से रवाना किया जाएगा। संवाद