संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/तालबेहट। किराना कारोबारी के मुनीम के साथ बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों के द्वारा पांच लाख रुपयों से भरा बैग दिनदहाड़े लूट ले जाने के की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की छह टीमों गठित की गई। डीआईजी सहित एसपी ने टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।
कोतवाली तालबेहट क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम हर्षपुर के पास आरव ट्रेडर्स में काम करने वाले मुनीम नंदलाल साहू और उसके साथी शिवदयाल कुशवाहा के साथ बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों के द्वारा पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट जाने की घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस विभाग के आलाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित कर्मी व मुनीम से पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की। डीआईजी व एसपी ने छह टीमों को गठित किया है। जिसमें एसओजी, सर्विलांस सहित थाना स्तर की चार टीमें है। एसपी ने सभी टीमों को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए है। हर्षपुर से ललितपुर की ओर और झांसी की ओर तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इतना ही नहीं घटनास्थल के आसपास स्थित दुकानदारों व अन्य लोगों से भी पूछताछ की। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस घटना का पटाक्षेप कर देगी।
-
एसपी स्वयं कर रहे मॉनीटरिंग, टीमों को दे रहे दिशा-निर्देश
हाईवे पर दिन दहाड़े हुई लूट की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक गठित की गई सभी छह टीमों से पल-पल का अपडेट ले रहे है और उन्हें दिशा निर्देश दे रहे हैं।
-
हर्षपुर के पास रुपया लेकर जा रहे कलेक्शन लेकर जा रहे युवकों से बाइक सवारों के द्वारा रुपया छीना गया है। छह टीमों का गठन किया गया है। घटना का का जल्द से जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक