फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नक्शा पास करए बनाए जा रहे गोदाम सहित आठ दुकानें सील

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के बालाजी मार्ग स्थित भोेजला मंडी के नजदीक बिना नक्शा पास कराए निर्माणाधीन एक गोदाम सहित आठ दुकानों को झांसी विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया है।
विज्ञापन

भोजला मंडी के नजदीक आलोक राय द्वारा पंद्रह सौ वर्ग मीटर क्षेत्रफल में गोदाम का निर्माण कराया जा रहा था। वहीं प्रमोद गुप्ता द्वारा पांच सौ वर्ग मीटर क्षेत्रफल में आठ दुकानों का निर्माण कार्य जारी था। जेडीए द्वारा नोटिस जारी कर निर्माण कार्य को रोकने के आदेश दिए थे। नोटिस की अनदेखी करने पर जेडीए द्वारा सील कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शैलेंद्र पांडेय, देव वचन राम, अवर अभियंता घनश्याम तिवारी, सुखवीर सिंह, निमेष गुप्ता, हंसराज भाटी, विनीत शर्मा मौजूद रहे। जेडीए सचिव दिनेश ने बताया कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही निर्माण करने पर नोटिस जारी किया गया था। नोटिस की अनदेखी करने पर अनाधिकृत निर्माणों को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें