फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फुटबॉल चैंपियनशिप में झांसी के छह खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

Thu, 21 Mar 2024 01:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। वाराणसी में आज से होने वाली अंडर-20 पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप में झांसी के छह खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया हुई। इसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ट्रायल के बाद टीम में हर्ष वरधान, पुष्कर वर्मा, जतिन रत्नाकर, सानू यादव, प्रत्यक्ष यादव, निशांत वर्मा का चयन किया गया। ये खिलाड़ी 21 से 23 मार्च तक वाराणसी के बनारस हिंदू विवि में हाेने वाली चैंपियनशिप में खेलेंगे। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर झांसी फुटबॉल फेडरेशन के संरक्षक रोहित पांडेय, तनवीर अहमद, सचिव वहीद खान, जस्टिन सिंह, अतीक अंसारी, शेख रफीक, विनोद यादव, मातादीन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें