फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ग्वालियर-बरौनी मेल समेत छह सवारी गाडियां रहीं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी-कानपुर मार्ग के बीच उसगांव से कालपी रेलखंड में हो रहे नॉन इंटर लॉकिंग कार्यों के चलते सोमवार को ग्वालियर-बरौनी मेल समेत छह सवारी गाड़ियां प्रभावित रहीं। इन सभी गाड़ियों को निर्धारित स्टेशन के बजाए वैकल्पिक मार्ग से आगे भेजा गया। यह सभी गाड़ियां दो से तीन घंटे तक विलंब से चलीं। वहीं, इन कार्यों के चलते मंगलवार को भी लखनऊ-झांसी इंटरसिटी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार को ग्वालियर-बरौनी मेल समेत पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस, बरौनी-एर्णाकुलम एक्सप्रेस एवं गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस को बदले रास्ते से चलाया गया। इन गाड़ियों को वैकल्पिक रास्ते से आगे भेजा गया। इनको नियमित स्टेशनों पर ठहराव न देकर अन्य दूसरे रास्ते से आगे भेजा गया। वहीं, मंगलवार को पनवेल-गोरखपुर, लोकमान्य तिलक-प्रतापगढ़, छपरा-लोकमान्य तिलक एवं ग्वालियर-बरौनी मेल प्रभावित रहेंगी वहीं लखनऊ-झांसी इंटरसिटी भी निरस्त रहेगी। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार से यह ट्रैक सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें