फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी में उधार में ली गई रकम न लौटाने पर छह महीने की जेल, डेढ़ लाख रुपये जुर्माना भी लगाया

Mon, 17 Oct 2022 10:12 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

छनियापुरा निवासी अब्दुल वहीद ने अदालत में वाद दायर किया था, जिसमें बताया था कि उन्होंने नई बस्ती निवासी पुष्पेंद्र यादव को एक लाख दो हजार रुपये उधार दिए थे। इसके एवज में पुष्पेंद्र ने चेक दी थी, जो तय तिथि पर बैंक में लगाने पर खाते में पर्याप्त धनराशि न होने की वजह से बाउंस हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में अतिरिक्त न्यायालय के पीठासीन अधिकारी दिलीप सिंह की अदालत ने उधार में ली गई एक लाख दो हजार रुपये की रकम न लौटाने पर अभियुक्त को छह महीने के कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन


छनियापुरा निवासी अब्दुल वहीद ने अदालत में वाद दायर किया था, जिसमें बताया था कि उन्होंने नई बस्ती निवासी पुष्पेंद्र यादव को एक लाख दो हजार रुपये उधार दिए थे। इसके एवज में पुष्पेंद्र ने चेक दी थी, जो तय तिथि पर बैंक में लगाने पर खाते में पर्याप्त धनराशि न होने की वजह से बाउंस हो गई थी। इसके बाद रकम की अदायगी के लिए पुष्पेंद्र को नोटिस भी जारी किए गए थे।

बावजूद इसके उधारी चुकता नहीं की। अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त पुष्पेंद्र यादव को छह माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा एक लाख पचास हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अर्थदंड की धनराशि में से एक लाख दो हजार रुपये परिवादी को बतौर क्षतिपूर्ति देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें