फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में छह की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार को कानपुर हाईवे पर हुईं तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। इनमें एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। जबकि, इन हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने झांसी में हुए इन हादसों पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रशासन को घायलों के इलाज के समुचित बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नई बस्ती छुट्टू का बगीचा निवासी पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड कर्मचारी मोहर सिंह शाक्यवार (62) अपनी पोती के जन्मदिन समारोह में शामिल होने शनिवार को उरई गए हुए थे। वे शनिवार की रात वापस झांसी आ रहे थे। उनके साथ कार में पत्नी मालती देवी (55), बेटी अनीता, दामाद सुनील संखवार और बेटी का पुत्र वेदांश भी था। गाड़ी नई बस्ती निवासी जगदीश कुशवाहा चला रहा था। इसी दरम्यान उनकी कार में डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मोहर सिंह, पत्नी मालती देवी और बेटी अनीता की मौत हो गई, जबकि बाकी तीनों कार सवार घायल हो गए। वहीं, औरैया से बाइक पर सवार होकर पीईटी की परीक्षा देकर लौट रहे बीकॉम के छात्र समथर के बेलवा निवासी अभय चतुर्वेदी (21) की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त शिवाजी नगर निवासी भूपेंद्र वर्मा घायल हो गया। उधर, मोंठ के ग्राम जौरा निवासी शशिकांत खरे (40) व रघुवीर उर्फ रवि (35) बीज खरीदने चिरगांव जा रहे थे। इसी बीच सेमरी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे में हुईं मौतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही अधिकारियों को घायलों के इलाज के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें